ताजा खबर

पीएम मोदी और कुवैत के अमीर के बीच हुई बातचीत, जानें मध्य पूर्व के हालात पर क्या कहा
10-Jun-2026 9:17 AM
पीएम मोदी और कुवैत के अमीर के बीच हुई बातचीत, जानें मध्य पूर्व के हालात पर क्या कहा

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर शेख़ मशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह से मंगलवार को टेलीफ़ोन पर बातचीत की.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के नेताओं ने मध्य पूर्व के ताज़ा हालात पर बात की है.

पीएमओ के मुताबिक़, "प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई, साथ ही कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की."

बयान में आगे कहा गया, "प्रधानमंत्री ने जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीति की अपील दोहराई."

पीएमओ की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक़, "पीएम ने कहा कि कुवैत के अमीर ने वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा और भलाई का ख़ास ध्यान रखा है, इसके लिए उन्होंने उनका शुक्रिया अदा किया."

गौरतलब है कि ईरान और इसराइल के बीच रविवार को सैन्य झड़पें शुरू हो गई थीं, इस दौरान मध्य पूर्व के कुछ और देश भी प्रभावित हुए हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट