ताजा खबर

एसआईआर पर अखिलेश यादव बोले- बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटे जाएंगे
07-Dec-2025 9:24 AM
एसआईआर पर अखिलेश यादव बोले- बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटे जाएंगे

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) वोट काटने के लिए हो रहा है.

एसआईआर पर सवाल किए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा, "चुनाव आयोग का काम होना चाहिए कि ज़्यादा से ज़्यादा वोट बने. लेकिन इधर बीजेपी जब से हारी है, तो बनाने से ज़्यादा उन्हें चिंता इस बात की है कि वोट काटा जाए. वोट काटने के लिए एसआईआर हो रहा है. एसआईआर से बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटे जाएंगे."

उन्होंने कहा, "इस पूरी प्रक्रिया को अगर आधार के माध्यम से किया जाता, तो शायद लोगों को इतना भटकना न पड़ता, काग़ज़ न ढूंढने पड़ते क्योंकि आधार में जो कुछ भी डॉक्यूमेंटशन है, वो सरकार ने ही ली है. आधार को ही अपना आधार नहीं मान रहे हैं. इसलिए लोगों को परेशानी हो रही है. चुनाव आयोग वोट बढ़वाए, वोट कटवाए नहीं."(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट