ताजा खबर
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में दी गई दावत में शामिल होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है.
इस डिनर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित नहीं किया गया था. ऐसे में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को न्योता दिए जाने पर सवाल उठाए गए.
इस पर शशि थरूर ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं विवादों में नहीं पड़ना चाहता. मुझे निश्चित तौर पर ये लगता है कि हमारे जैसे लोकतंत्र में, विपक्ष के नेता भी वहां हो सकते थे. यह एक अच्छी बात होती...मैं वहां संसद की फ़ॉरेन अफ़ेयर कमिटी के चेयरपर्सन के तौर पर था.''
राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई इस दावत में शामिल होने के अगले दिन शनिवार को शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट किया, "कल रात राष्ट्रपति पुतिन के लिए राष्ट्रपति में आयोजित बैंक्वेट में शामिल हुआ. माहौल बहुत गर्मजोशी भरा और अच्छा था. वहां आए कई लोगों से बातचीत करके बहुत अच्छा लगा, ख़ासकर मेरे साथ डिनर करने वाले रूसी प्रतिनिधिमंडल से!" (bbc.com/hindi)


