ताजा खबर

बिलासपुर–एलटीटी के बीच 10 और 12 दिसंबर को चलेगी स्पेशल ट्रेन
06-Dec-2025 2:48 PM
बिलासपुर–एलटीटी के बीच 10 और 12 दिसंबर को चलेगी स्पेशल ट्रेन

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

बिलासपुर, 6 दिसंबर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बिलासपुर मंडल ने बिलासपुर–एलटीटी–बिलासपुर के बीच एक फेरा चलाने का निर्णय लिया है।

गाड़ी 08245 बिलासपुर से 10 दिसंबर, जबकि 08246 एलटीटी से 12 दिसंबर को रवाना होगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, अकोला, भुसावल, मनमाड, नासिक, कल्याण, ठाणे और एलटीटी में दिया गया है। ट्रेन में 20 कोच रहने वाले हैं सामान्य, स्लीपर और एसी कोचों का संतुलित संयोजन है।


अन्य पोस्ट