ताजा खबर
स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग, 415 यात्रियों से 2.19 लाख रुपये वसूल
06-Dec-2025 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 6 दिसंबर। बिना टिकट यात्रा रोकने और यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बिलासपुर स्टेशन में 4 दिसंबर को विशेष किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षकों और टीटीई स्टाफ ने 16 गाड़ियों में सघन जांच की।
अभियान में कुल 415 मामलों में 2 लाख 19 हजार 595 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इनमें 332 बिना टिकट मामले, 72 अनियमित टिकट तथा 11 बिना बुक लगेज के मामले थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


