ताजा खबर
टीएमसी ने अपने विधायक हुमायूं कबीर को बाबरी मस्जिद बनाने वाले बयान पर किया निलंबित
04-Dec-2025 12:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पश्चिम बंगाल (टीएमसी ) के मंत्री और कोलकाता के मेयर फ़िरहाद हकीम ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है.
हुमायूं कबीर ने कुछ दिन पहले कहा था कि वो 6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हैं और इसे पूरा होने में तीन साल का वक़्त लगेगा.
उनके इस बयान के बाद से ही विवाद पैदा हो गया था. लेकिन अब पार्टी ने इस पर कार्रवाई की है.
मेयर फ़िरहाद हकीम ने बताया कि यह कार्रवाई पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी की मंज़ूरी और महासचिव अभिषेक बनर्जी की सहमति के बाद की गई है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


