ताजा खबर

बिलासपुर के रोवर गौरव राठौर बने राष्ट्रीय जम्बूरी में मीडिया प्रतिनिधि
04-Dec-2025 11:59 AM
बिलासपुर के रोवर गौरव राठौर बने राष्ट्रीय जम्बूरी में मीडिया प्रतिनिधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 4 दिसंबर। स्काउट एंड गाइड्स रेलवे के युवा रोवर गौरव राठौर ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रेस एवं मीडिया टीम के सदस्य के रूप में स्थान बनाया है। यह चयन राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आवेदन और साक्षात्कार की विस्तृत प्रक्रिया पूरी करने के बाद किया गया।

लखनऊ में 23 से 29 नवंबर तक हुए इस आयोजन में देशभर से करीब 35,000 प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे।

गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय जिला आयुक्त (स्काउट) अनुराग सिंह, राज्य संगठन आयुक्त दिलीप स्वाईं, जिला पदाधिकारियों और अपने रोवर-स्काउट लीडर को दिया।

चौथी लाइन कार्य के कारण झारसुगुड़ा मार्ग पर ट्रेनें रद्द

चांपा–खरसिया सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का असर

बिलासपुर, 4 दिसंबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर–झारसुगुड़ा मार्ग पर चौथी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी क्रम में चांपा–खरसिया सेक्शन के बाराद्वार स्टेशन में प्री–नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

रद्द रहने वाली ट्रेनें इस प्रकार हैं- 9 से 13 दिसंबर – 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू, 8 से 12 दिसंबर – 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू तथा 9 से 13 दिसंबर – 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू।

मार्ग में समाप्त और प्रारंभ होने वाली ट्रेनें इस प्रकार हैं- 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू (9–13 दिसंबर): बिलासपुर में समाप्त होगी तथा 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू (9–13 दिसंबर): बिलासपुर से प्रारंभ होगी।


अन्य पोस्ट