ताजा खबर

सरगुजा में रेल विकास को मिली बड़ी रफ्तार, बोरीडांड दोहरीकरण शुरू, दो नई लाइनें मंजूर
04-Dec-2025 11:57 AM
सरगुजा में रेल विकास को मिली बड़ी रफ्तार,  बोरीडांड दोहरीकरण शुरू, दो नई लाइनें मंजूर

नए रेल मार्ग, दोहरीकरण और सर्वेक्षणों से बदलेगा उत्तर छत्तीसगढ़ का नक्शा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 4 दिसंबर। लोकसभा में सांसद चिन्तामणि महाराज के प्रश्न के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरगुजा की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लंबित परियोजनाएँ आकार ले रही हैं।

उन्होंने बताया कि  बोरिडांड–अंबिकापुर दोहरीकरण (80 किमी): कार्य शुरू हो चुका है। अंबिकापुर–रामानुजगंज–बरवाडीह नई रेल लाइन (262 किमी) और सरडेगा–पत्थलगांव–अंबिकापुर नई रेल लाइन (218 किमी) का डीपीआर तैयार है।

मंत्री ने रेल बजट में भारी वृद्धि की जानकारी देते हुए कहा कि 2009–14 के 311 करोड़ की तुलना में वर्ष –26 में आवंटन 6,925 करोड़ तक पहुँच गया, यानी 22 गुना से अधिक। 2009–14 में केवल 32 किमी लाइन कमीशन हुई थी, जबकि 2014–25 के बीच यह बढ़कर 1,189 किमी तक पहुंच गई, जो 15 गुना वृद्धि है।

रेल मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कुल 26 परियोजनाएँ स्वीकृत हैं, जिनमें 1,023 किमी का काम पूरा किया जा चुका है।

मंत्री ने कहा कि परियोजनाओं का समय भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृतियों और स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर करता है, लेकिन सरकार सभी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है।


अन्य पोस्ट