ताजा खबर
अगले दो सप्ताह शनिवार रविवार को भी खुलेंगे शिक्षा विभाग के आफिस
03-Dec-2025 10:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 दिसंबर। अगले दो सप्ताह शनिवार रविवार को भी डीईओ और संयुक्त संचालक शिक्षा के कार्यालय खुले रहेंगे। DPI ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जेडी को नया निर्देश जारी किया है। डीईओ-जेडी को आदेशित किया गया है कि वो शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खुला रखेंगे। दरअसल 14-17 दिसंबर को शीतकालीन सत्र के मद्देनजर ये निर्देश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि शीतकालीन सत्र के लिए विधानसभा का प्रश्न समय सीमा में प्रस्तुत किया जाना है, ऐसे में विधानसभा के उत्तर तैयार करने के लिए शनिवार-रविवार को कार्यालय खुला रखा जाये।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


