ताजा खबर

वन नेशन, वन इलेक्शन अभी संसद में पेंडिंग- कोविंद
03-Dec-2025 8:53 PM
वन नेशन, वन इलेक्शन अभी संसद में पेंडिंग- कोविंद

 रायपुर, 3 दिसंबर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन के छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज शाम रायपुर पहुंचे। यहां से वे बिलासपुर रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में वन नेशन, वन इलेक्शन के बारे में सवाल पूछा, तो पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने बताया कि यह मामला अभी संसद में पेंडिंग है। वे, इसकी सिफारिश करने वाली समिति के प्रमुख हैं।

श्री कोविंद कल अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे । 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सचिवालय का नाम बदलने के फैसले पर उन्होंने कहा कि यह सब राजनीतिक बातें हैं, जो बदला है अच्छा किये है।


अन्य पोस्ट