ताजा खबर
भाजपा में अंतर्विरोध
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 दिसंबर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जमीन की गाइडलाइन दरों में वृद्धि को वापस लेने के लिए दबाव बनाए हुए हैं लेकिन उनके ही करीबी भाजपा नेता, और अधिवक्ता नरेश चन्द्र गुप्ता ने गाइड लाईन दर में हुए बढ़ोतरी का पूरजोर समर्थन किया है।
उन्होंने कहा कि नए गाईड लाईन दर खरीदी बिक्री के वास्तविक मूल्य के आसपास है। ऐसा करने से कालाधन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा और सरकार को सही राजस्व की प्राप्ति भी होगी।
गुप्ता ने बृजमोहन अग्रवाल का नाम लिए बिना एक बयान में कहा कि बढ़े दर का विरोध करने वाले क्या इस बात गारंटी देंगे कि जो घटी गाइड लाइन दर चाहते हैं उसी मूल्य पर वास्तविक रूप से सौदे होंगे और ऊपर से कोई नगदी का लेनदेन नहीं होगा।
हो सकता कि केवल और केवल कुछ स्थानों पर ही गाईड दर ज्यादा हो केवल उसके संबंध में ही बात करना चाहिए।
गुप्ता ने कहा कि जनकल्याण कारी सरकार को चलाने हेतु समुचित और वास्तविक कर अवश्य ही मिलना चाहिए , तभी सरकार जनकल्याण के कार्यकर सकेगी।
उन्होंने कहा कि गाईड लाईन दर 1800 रुपए प्रति वर्ग फीट है उसका सौदा ( बिक्री) 6000 में हो रही है, ये बस इतना ही नहीं है इसे बेचने का विज्ञापन पोर्टल में 6500 रूपये प्रति वर्ग फीट का किया जाता है।
अतः सरकार का निर्णय बाजार भाव के समक्ष गाईड लाईन दर करना सर्वथा उचित एवम् सही है।
जहां गाईड लाईन दर 1800 रुपए प्रति वर्ग फीट है उसका सौदा ( बिक्री) 6000 में हो रही है, ये बस इतना ही नहीं है इसे बेचने का विज्ञापन पोर्टल में 6500 रूपये प्रति वर्ग फीट का किया जाता है।
सरकार का निर्णय बाजार भाव के समक्ष गाईड लाईन दर करना सर्वथा उचित एवम् सही है।


