ताजा खबर
धोनी के फैन ‘रामबाबू’ टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाने हर जगह रहते...
03-Dec-2025 4:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 दिसंबर। भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के रोमांच के बीच दर्शकों में धोनी की जर्सी पहने तिरंगा लहराते चंडीगढ़ के रामबाबू की काफी चर्चा होती रही।
रामबाबू जहां-जहां भारत का मैच होता है, वहां टीम के उत्साह वर्धन के लिए जाते हैं। वो पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन हैं।

रामबाबू ने बताया कि पिछले 16 साल से महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े हुए हैं। वो जहां भी जाते हैं, उनका खर्चा महेंद्र सिंह धोनी वहन करते हैं। धोनी संन्यास ले चुके हैं लेकिन वो रामबाबू का खर्चा अब भी वहन करते हैं। रामबाबू आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड भी जा चुके हैं।
रामबाबू यहां आए, तो सिंधी कौंसिल आफ इंडिया के छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ललित जैसिंघ, गौरव मंधानी आदि नेताओं से मुलाकात की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


