ताजा खबर

मुठभेड़: दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर रुक-रुककर फायरिंग
03-Dec-2025 3:19 PM
मुठभेड़: दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर रुक-रुककर फायरिंग

 'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 3 दिसंबर।
दंतेवाड़ा व बीजापुर सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच फायरिंग हो रही है,  वहीं इस मामले को लेकर अधिकारियों के द्वारा लगातार अपडेट तो लिया जा रहा है, लेकिन इस मुठभेड़ को लेकर किसी भी तरह से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह दंतेवाड़ा से निकली टीम व बीजापुर की सीमा भैरमगढ़ के केशकुतुल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हो गई। इस घटना के बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग तो हो रही है, लेकिन अब तक इस मामले में किसी भी नुकसान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है, जिस जगह यह मुठभेड़ हो रही है, वहां पर नक्सलियों के आने के साथ ही बैठक लेने की सूचना थी, जिसके लिए ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया था।
फिलहाल आला अधिकारियों के द्वारा इस मामले को लेकर कोई भी जानकारी अब तक साझा नहीं किया गया है।
 


अन्य पोस्ट