ताजा खबर
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव नतीजे: बीजेपी को 7, आप और कांग्रेस को मिली इतनी सीटें
03-Dec-2025 12:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उपचुनाव में बीजेपी ने सात सीटें जीत ली हैं. वहीं आम आदमी पार्टी को तीन सीटें मिलीं. कांग्रेस और ऑल इंडिया फ़ॉरवर्ड ब्लॉक ने एक-एक वार्ड पर जीत दर्ज की.
इन उपचुनावों के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई. दिल्ली के दस केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई गई.
ये चुनाव बीजेपी के लिए अहम माने जा रहे थे क्योंकि फ़रवरी में दिल्ली में एमसीडी में सत्ता में आने के बाद यह उनका पहला चुनाव था.
आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने अशोक विहार में 'इलेक्शन चोरी' के आरोप लगाए हैं.
वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


