ताजा खबर

सुप्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल एम्स में भर्ती
02-Dec-2025 8:32 PM
सुप्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल एम्स में भर्ती

रायपुर, 2 दिसंबर। देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को आज 2 दिसंबर की शाम रायपुर एम्स के मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है।

चिकित्सकीय सूत्रों के मुताबिक आज शाम उन्हें सांस लेने में थोड़ी दिक्कत होने लगी तो उन्हें तुरंत रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें हाल में भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


अन्य पोस्ट