ताजा खबर

देखें VIDEO: छत्तीसगढ़ में बड़ा खेल होने वाला है...
02-Dec-2025 7:55 PM
देखें VIDEO: छत्तीसगढ़ में बड़ा खेल होने वाला है...

जमीन की गाइडलाइन दरों में वृद्धि पर भूपेश ने जताया शक

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 2 दिसंबर।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी की तीखी आलोचना की है, और कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़ा खेल होने वाला है।

एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में पूर्व सीएम ने कहा कि ये सरकार व्यापारियों की सरकार कही जाती है। वैसे भी सरकार व्यापारियों से मिलकर चलते हैं। दुर्ग में लाठीचार्ज की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अति हो गई थी इसलिए व्यापारियों को सड़क पर उतरना पड़ा।उन पर लाठीचार्ज हुआ।

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि सरकार जमीन की गाइडलाइन दरों में वृद्धि के अव्यवहारिक आदेश को वापस नहीं लेना चाहती है। जमीन की रजिस्ट्रियां रूक गई है। छत्तीसगढ़ में कोई बड़ा खेल होने वाला है। इसके कारण प्रधानमंत्री, गृहमंत्री यहां आए, और तीन दिन रूके।


अन्य पोस्ट