ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 2 दिसंबर। मंगलवार को दोपहर छग राज्य वक्फ बोर्ड में हंगामे की स्थिति रही। बताया गया कि बोर्ड का ऑनलाइन उम्मीद पोर्टल 3 दिनो से ठप्प है। इसके चलते मस्जिद,दरगाह समेत वक्फ की संपत्ति का रजिस्टेशन नहीं हो पाने को कारण बताया गया है। राज्य के कई जिलो से मस्जिद, और दरगाह कमेटियों के सदस्य रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे थे। इनमें से कई जिलो से आये मुतवल्ली,कमेटी मैंबर रातभर बोर्ड के दफ्तर में सोने को मजबूर है। इस हंगामें की सूचना पर बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ बोर्ड के दफ्तर पहुंचे।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 5 दिसबंर रजिस्ट्रेशन अंतिम तारीख है। नियत तिथि तक संपत्ति का रजिस्ट्रेशन नही कराने वाले मुतवल्लियों पर एफआईआर हो सकती है। और संपत्ति राजसात हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट के निदेश पर देशभर की वक्फ संपत्ति का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। वहां मौजूद लोगों ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार मुसलमानों को परेशान कर रही है। इसके पीछे सरकार की मंशा संपत्ति पर कब्जा करने की है।


