ताजा खबर
राजभवन अब ‘लोकभवन‘ यहां भी आदेश जारी
02-Dec-2025 5:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 02 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ राजभवन अब ‘‘लोकभवन‘‘ के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्यपाल के सचिव डॉ.सी.आर प्रसन्ना ने राजभवन का नाम परिवर्तित कर लोकभवन करने का आदेश आज जारी कर दिया है। अब राजकीय पत्राचार और दस्तावेजों में भी यही नाम का उल्लेख होगा।
राज्यपाल के सचिव ने बताया कि राज्यपालों के सम्मेलन-2024 में राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन करने का सुझाव दिया गया था। इसी के अनुरूप गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के परिपालन में अब से सभी शासकीय प्रयोजनों के लिए राजभवन का नाम लोकभवन के नाम से पढ़ा एवं लिखा जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


