ताजा खबर

जमीन गाइडलाइन दर वृद्धि के खिलाफ आप ने वित्त मंत्री का पुतला जलाया
02-Dec-2025 5:48 PM
जमीन गाइडलाइन दर वृद्धि के खिलाफ आप ने  वित्त मंत्री का पुतला जलाया

रायपुर, 2 दिसंबर। आम आदमी पार्टी ने जमीनों के रजिस्ट्री और गाइडलाइन दरों मे बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन किया । राजधानी रायपुर में यह धरना प्रदर्शन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल के नेतृत्व में निगम मुख्यालय के पास,पहाड़ी मैना चौक में किया गया।  उत्तम ने कहा सरकार बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें कम नहीं करती तब तक सड़क पर उतरकर आंदोलन करती रहेगी।

आज के  प्रदर्शन में सूरज उपाध्याय, मिहिर कुर्मी, ईमरान खान, रिजवान शरीफ , मुन्ना बीसेन,विजय कुमार झा, आर एस ठाकुर, नंदन सिंह, मिथलेश साहू,एम एम हैदरी, पवन सक्सेना, संतोष कुशवाहा, अनुशा जोसेफ, कलावती मार्को, स्वाति तिवारी, सागर क्षीरसागर, नवनीत नंदे, नरेंद्र ठाकुर, रघुनाथ यादव, पुनारद निषाद, श्याम शर्मा, शिवकुमार शर्मा,कासिफ खान, सनोज दास,विकासदास मानिकपुरी, मनीष सारथी, प्रकाश चक्रधारी, बलवंत सिंह, डॉ विजय देवांगन, किशोर सोनी, कमल महन, छोटूदास,अजय राजपूत नेपाली एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट