ताजा खबर

राज नहीं लोकभवन
02-Dec-2025 3:04 PM
राज नहीं लोकभवन

रायपुर, 2 दिसंबर। केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी राज्यों के राजभवनों को अब लोकभवन के नाम से जाना जाएगा। गृह मंत्रालय के निर्देश के पश्चात त्वरित प्रभाव से लोकभवन नाम को लागू कर दिया गया है। यह संयोग होगा कि छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राजभवन का नाम बदलेगा।

गौरतलब है कि 2014 में केंद्र की सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और विविध राज्यों की भाजपा सरकारों ने अमूमन  हर वर्ष अनेक प्रसिद्ध स्थलों, शहरों, स्टेशनों के नाम में परिवर्तन किया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री के आवास का पुराना नाम ‘रेस कोर्स रोड’ था।.इसे 2016 में ‘लोक कल्याण मार्ग’ नाम दिया गया।
तो दिल्ली के इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन के मार्ग को ‘राजपथ’ कहा जाता था। इसे बदलकर कर्तव्य पथ किया गया था।
देश के प्रशासनिक भवन को पहले ‘सेंट्रल सेक्रेटेरियट’ ‘केंद्रीय सचिवालय’ कहा जाता था। अब इसका नाम बदलकर‘कर्तव्य भवन’ किया गया है। .
पीएम ऑफिस यानी प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर को ‘सेवा तीर्थ’ नाम दिया गया।


अन्य पोस्ट