ताजा खबर
पहले अफ्रीकी और फिर भारतीय टीम ने किया नेट प्रैक्टिस
02-Dec-2025 3:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 दिसंबर। कल बुधवार को होने वाले मैच के लिए भारत और अफ्रीका की टीमों ने आज अलग अलग नेट प्रैक्टिस किया। दोपहर को अफ्रीकी खिलाड़ियों ने और शाम को भारतीय धुरंधरों ने बालिंग, बैटिंग और कैच प्रैक्टिस किया। इस दौरान टीम कप्तान, कोच ने पिच का भी जायजा लिया। ठंडक भरे वातावरण और नमी को देखते हुए पिच बालर्स के लिए मददगार हो सकती है। सेकेंड बैटिंग वाली टीम के जीत का सेहरा बांधने के आसार हैं।इस मैदान में भारतीय टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी। इससे पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हरा चुकी है।
इससे पहले सोमवार शाम दोनों टीमें रांची से चार्टर्ड प्लेन से रायपुर पहुंची। दोनों टीमें नवा रायपुर के रिजार्ट होटल में ठहराईं गई हैं।
दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 3 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


.jpeg)
.jpeg)
