ताजा खबर

जेपी नड्डा को सांसद पांडेय ने दी जन्मदिन की बधाई
02-Dec-2025 2:50 PM
जेपी नड्डा को सांसद पांडेय  ने दी जन्मदिन की बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 2 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मंगलवार को उनके निवास पर मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

श्री पाण्डेय ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष श्री नड्डा लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते रहे हैं और 2019 से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं।  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा देश को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं। श्री पाण्डेय ने उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।


अन्य पोस्ट