ताजा खबर

स्मानिया विश्वविद्यालय परिसर में छात्र ने आत्महत्या की
02-Dec-2025 12:29 PM
स्मानिया विश्वविद्यालय परिसर में छात्र ने आत्महत्या की

हैदराबाद, 2 दिसंबर। यहां उस्मानिया विश्वविद्यालय (ओयू) परिसर में बीटेक कर रहे एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि द्वितीय वर्ष का छात्र सोमवार रात विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्रावास के पास पेड़ से फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच के आधार पर, पुलिस ने बताया कि मृतक ने अपने पैतृक गांव में हुई एक घटना के बारे में एक ‘मैसेजिंग ऐप’ पर खुद को संदेश भेजा था।

पुलिस के अनुसार, उस घटना के बाद छात्र के माता-पिता ने उसे कथित तौर पर बुरी तरह डांटा था।

छात्र ने संदेश में लिखा है कि उसके माता-पिता ने उसे कथित तौर पर कहा है कि वह गांव में न रहे और अगर वह अपना व्यवहार नहीं बदलता तो “अपना जीवन समाप्त कर ले”।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, छात्र ने संदेश में दावा किया है कि उसके परिवार के सदस्य उसकी परवाह नहीं कर रहे हैं और वह मरना चाहता है।

मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)


अन्य पोस्ट