ताजा खबर

रुबैया सईद किडनैपिंग केस: सीबीआई ने फ़रार अभियुक्त को 35 साल बाद किया गिरफ़्तार
02-Dec-2025 9:34 AM
रुबैया सईद किडनैपिंग केस: सीबीआई ने फ़रार अभियुक्त को 35 साल बाद किया गिरफ़्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने 1989 के रुबैया सईद किडनैपिंग केस में फ़रार शफ़ात अहमद शंगलू को गिरफ़्तार किया है. सीबीआई ने प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी जानकारी दी है.

प्रेस रिलीज़ में लिखा गया है, "सीबीआई ने मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद की किडनैपिंग से जुड़े 35 साल पुराने केस में फ़रार शफ़ात अहमद शंगलू को गिरफ़्तार किया है."

इसमें कहा गया है कि अभियुक्त शंगलू ने यासीन मलिक और अन्य लोगों के साथ मिलकर साज़िश रची थी. सीबीआई के मुताबिक़ शंगलू पर 10 लाख रुपये का इनाम था.

शंगलू को टाडा कोर्ट जम्मू में पेश किया जाएगा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट