ताजा खबर

उत्तर प्रदेश: दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकराई, दो लोगों की मौत, कई घायल
02-Dec-2025 8:57 AM
उत्तर प्रदेश: दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकराई, दो लोगों की मौत, कई घायल

-सैयद मोज़िज़ इमाम

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सोमवार देर रात सोनौली से दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई.

बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दो शव बस से निकाले गए हैं और 15 लोग घायल हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. छह यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया.

यह हादसा बलरामपुर के फुलवरिया बाईपास पर हुआ है. यह रात में तकरीबन दो बजे हुआ.

स्थानीय लोग और पुलिस ने मौके़ पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. पुलिस के मुताबिक़ बाक़ी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट