ताजा खबर
बिड़ला को यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन ने डॉक्टर ऑफ साइंस (अर्थशास्त्र) की उपाधि दी
22-Nov-2025 7:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मुंबई, 22 नवंबर। आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन ने डॉक्टर ऑफ साइंस (अर्थशास्त्र) की उपाधि दी है।
एक बयान में कहा गया कि विश्वविद्यालय की कुलाधिपति प्रिंसेस ऐन ने विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के दौरान बिड़ला को यह सम्मान दिया।
बिड़ला ने कहा, ''मैं यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से यह सम्मान पाकर अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने स्वयं विश्वविद्यालय की उस अद्भुत क्षमता को देखा है जो महत्वाकांक्षा को उपलब्धि में बदल देती है।'' (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


