ताजा खबर

बिहार में उपमुख्यमंत्री पद मांगने के सवाल पर क्या बोले चिराग
22-Nov-2025 10:13 AM
बिहार में उपमुख्यमंत्री पद मांगने के सवाल पर क्या बोले चिराग

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा है कि उन्हें बहुत कुछ मिला है. वो लालची नहीं हैं और जितना मिला है, उससे खुश हैं.

बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से उपमुख्यमंत्री पद की मांग करने से जुड़े सवाल पर चिराग पासवान ने कहा, ''मैंने वो समय भी देखा जब मेरे पास मुट्ठी भर लोग थे. मेरी पार्टी का एक विधायक भी नहीं था. एक सांसद वाली पार्टी पर प्रधानमंत्री ने भरोसा किया था. हमारी पार्टी तोड़ दी गई थी. लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने हम पर भरोसा जताया और हमें विधानसभा में 29 सीटें लड़ने के लिए दी गईं. हमारे 19 उम्मीदवार जीते.''

उन्होंने कहा, ''हमें तो इतना मिला है कि अगर मैं कुछ और मांगूं तो लालची कहलाऊंगा.''

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 243 सीटों में से 202 सीटों पर जीत हासिल की है. बीजेपी को सबसे ज्यादा 89, जनता दल यूनाइटेड को 85 और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने 19 सीटें जीती हैं.'' (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट