ताजा खबर
साइंस कॉलेज चौपाटी के दुकान रेलवे ब्रिज के नीचे शिफ्ट
22-Nov-2025 9:55 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 नवंबर। साइंस कालेज परिसर से हटाए गए चौपाटी के कारोबारियों को निगम प्रशासन ने आमा नाका रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे व्यवस्थापन शुरू कर दिया है। सभी की गुमटी ठेलों को वहां अनलोड किया जा रहा है। बता दें कि यह इलाका रेल लाइन के दायरे में आता है इसलिए हाल में रेलवे ने भी नोटिस लगा रखा है। इससे पहले कल रात से कांग्रेस नेता कारोबारियों के समर्थन में जमकर विरोध कर रहे हैं। सभी को गाड़ियों में भरकर पुलिस ले गई। उसके बाद व्यवस्थापन शुरू किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


