ताजा खबर
विवेक शर्मा नए एडवोकेट जनरल
21-Nov-2025 8:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 नवंबर। राज्यपाल ने एडिशनल एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा को एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है। इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। पिछले दिनों एडवोकेट जनरल प्रफुल्ल भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वो करीब 22 महीने पद पर रहे।राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया।
नए एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट लंबे समय से वकालत करते रहे हैं। वो एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद पर थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


