ताजा खबर

एनडीआरएफ के साथ रेलवे ने किया माक ड्रिल
21-Nov-2025 7:35 PM
एनडीआरएफ के साथ रेलवे ने किया माक ड्रिल

कोच डिरेल होने आग लगने पर चलाया राहत अभियान 

रायपुर, 21 नवंबर। लाल खदान रेल हादसे के राहत बचाव कार्य में आई खामियों को लेकर एनडीआरएफ बटालियन मुंडाली (कटक) रेल आपदा प्रबंधन टीम तथा सिविल डिफेंस ने संयुक्त रूप से बी डी वाय डी/ बी एम वाय में  माक ड्रिल किया  ।  

इस प्रदर्शन में कोच के डिरेल होने  ‌और सवारी गाड़ी के डिब्बे में आग लगने की स्थिति को दर्शाते हुए यह बताया गया कि इस दौरान कैसे पीडितों को सुरक्षित बाहर निकालकर  उनकी सहायता की जाय । रेलवे कोच को काट कर यात्रियों को  निकालने के नवीन संसाधनों का उपयोग साथ ही आग को बुझाने के विभिन्न तरीकों को भी जीवंत रूप में दिखाया गया । इस अभ्यास प्रदर्शन के माध्यम से किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने हेतु राहत एवं बचाव कार्यों की गतिविधियों को भी दिखाया गया । 
इस अभ्यास के दौरान प्राथमिक उपचार केंद्र, शव गृह, अधिकारी कक्ष, मीडिया केंद्र, पूछताछ केंद्र, दूरभाष केंद्र नागरिक सुरक्षा सहायता केंद्र, एआरटी, एनडीआरएफ ऑर्गेनाइजेशन, रेलवे सुरक्षा बल सहायता केंद्र बनाए गए। रेलवे सुरक्षा बल के श्वान (डॉग स्क्वॉड) एवं बम निरोधक दस्ता टीम ने बम जांच की प्रक्रिया को दर्शाया। मौजूद साधन संसाधनों का अवलोकन अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल ने किया एवं विस्तृत जानकारी ली एवं वास्तविक आपदाओं से निपटने के लिये हमेशा तत्पर रहने की बात कही। इस अभ्यास प्रदर्शन में अपर मंडल रेल प्रबंधक   बजरंग अग्रवाल ,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रायपुर सुरेश चन्द्र, मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह एवं  एन डी आर एफ टीम के डिप्टी कमांडेंट लिटन बिश्वास एवं सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सहित उनकी टीम, सिविल डिफेन्स के सदस्य, एवं स्काउट गाइड , संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर सहित रायपुर मंडल के शाखा अधिकारी तथा अन्य  अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट