ताजा खबर

पश्चिम बंगाल और झारखंड में 40 से ज़्यादा ठिकानों पर ईडी की तलाशी
21-Nov-2025 10:52 AM
पश्चिम बंगाल और झारखंड में 40 से ज़्यादा ठिकानों पर ईडी की तलाशी

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी झारखंड और पश्चिम बंगाल में कथित कोयला माफियाओं के ख़िलाफ़ 40 से अधिक ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रहा है. ईडी का ये अभियान शुक्रवार को जारी था.

समाचार एजेंसी पीटीआई ईडी के सूत्रों से हवाला बताया है कि मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम यानी पीएमएलए के तहत ये ये कार्रवाई की जा रही है

ईडी झारखंड में कोयला चोरी और तस्करी से जुड़ी जांच के लिए के लगभग 18 जगहों पर तलाशी अभियान चला रहा है.

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता में तलाशी अभियान चल रहा है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट