ताजा खबर
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले एनडीए के विधायकों पर निशाना साधा है.
आरजेडी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ‘’ जो लोग महागठबंधन पर वंशवादी राजनीति करने का आरोप लगाते थे वही वंशवादी राजनीति कर रहे हैं’’
आरजेडी ने शपथ लेने वाले दस विधायकों का नाम लेते हुए बताया है कि वो किन नेताओंं के रिश्तेदार हैं.
उन्होंने जीतन राम मांझी, सम्राट चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, दीपक प्रकाश, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, नितिन नवीन, अनिल कुमार और लेशी सिंह का ज़िक्र करते हुए बताया है कि वो किन राजनेताओं के रिश्तेदार हैं.
आरजेडी ने तंज़ करते हुए लिखा है, ‘’ ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं परिवारवाद के घोर विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद से बिहार की राजनीति से परिवारवाद को समाप्त करके एक नए बिहार का निर्माण करूंगा.’’
बिहार में एनडीए की जीत के बाद कल नीतीश कुमार के अलावा 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. (bbc.com/hindi)


