ताजा खबर

राज्य में अब तक 23.67 लाख क्विंटल धान उपार्जित
20-Nov-2025 10:28 PM
राज्य में अब तक 23.67 लाख क्विंटल धान उपार्जित

20 नवंबर को 9 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदा गया

रायपुर, 20 नवंबर। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के 6वें दिन 20 नवंबर को किसानों से समर्थन मूल्य पर 9,00,615 क्विंटल धान खरीदा गया। राज्य में 15 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक कुल 23,66,958 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार धान खरीदी के साथ-साथ किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को 214.18 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए हैैं। यहां यह बता दें कि राज्य के किसानों से क्रय किए गए धान के मूल्य भुगतान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मार्कफेड को 26,200 करोड़ रूपए की बैंक गांरटी पहले से दे रखी है।


अन्य पोस्ट