ताजा खबर

11 जिलों में न‌ए युकांध्यक्ष, 5 ब्राह्मण, तीन मुस्लिम- ईसाई समाज से
19-Nov-2025 4:52 PM
11 जिलों में न‌ए युकांध्यक्ष, 5 ब्राह्मण, तीन मुस्लिम- ईसाई समाज से

छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 19 नवंबर ।
प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के न‌ए  जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा का इंतजार हो रहा था और कांग्रेस ने   11 जिलों में  युवा कांग्रेस नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश नेतृत्व ने इसकी आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इनमें 
-कांकेर : राजेंद्र राजू दुबे
-बस्तर रूरल : अभिषेक डेविड, महेंद्र नायक
-जगदलपुर शहर : नीलकेत राज झा
-सुकमा : आर्यन चौहान
-बेमेतरा : प्रांजल तिवारी
-भिलाई नगर : इमाम खान
-बिलासपुर रूरल : सुनील पटेल
-जांजगीर-चांपा : पंकज शुक्ला
-सक्ती : प्रताप चंद्र
-रायगढ़ रूरल : उस्मान बैग
-सारंगढ़-बिलाईगढ़ : शुभम बाजपेई। 

युवा कांग्रेस के इस नए गठन को प्रदेश में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए चेहरों के आने से युवा संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि ये बदलाव युवाओं को नेतृत्व के अधिक अवसर प्रदान करेंगे और ग्राउंड लेवल पर संगठन को और मजबूत बनाएंगे। इनमें 5  अध्यक्ष ब्राह्मण और तीन मुस्लिम, ईसाई समाज से लिए गए हैं।


अन्य पोस्ट