ताजा खबर

रायपुर एयरपोर्ट पर सांसद बृजमोहन ने किया आधुनिक लाउंज शुरू
12-Nov-2025 7:08 PM
रायपुर एयरपोर्ट पर सांसद बृजमोहन ने किया आधुनिक लाउंज शुरू

रायपुर, 12 नवंबर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बुधवार को नव निर्मित आधुनिक लाउंज का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  यह अत्याधुनिक लाउंज यात्रियों को आराम, सुविधा और उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ की बढ़ती पहचान और यात्री-हितैषी दृष्टिकोण को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से रायपुर एयरपोर्ट देश के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों की श्रेणी में अपनी जगह और मजबूत करेगा।इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एयरपोर्ट निदेशक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट