ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 12 नवंबर । बीजापुर जिला अस्पताल में एक और आंखफोड़वा सामने आया है फिलहाल 9 मरीजों का मेकाहारा में इलाज चल रहा है।इनकी बीजापुर अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद आंखों में इंफेक्शन बढ़ गया है। ऐसे 9 मरीज हैं जिनमें से 8 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन है।मेकाहारा अधीक्षक डॉक्टर संतोष सोनकर ने पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ मरीजों की आँखों में सूजन है, तो कुछ के आँख में पस आ गया है। इन मरीजों का फिर से ऑपरेशन किया जाएगा. फिलहाल, एंटीबायोटिक सहित अन्य दवा देकर संक्रमण कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
दंतेवाड़ा प्रकरण हुआ ताजा
यह पहला मौका नहीं है, जब बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुली हो. सालभर पहले दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 13 लोगों की आंखों में इंफेक्शन फैल गया है, जिसके बाद मरीजों को दिखना बंद हो गया था. आनन-फानन में मरीजों को रायपुर लाकर मेकाहारा में भर्ती कराया गया था. मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए थे, वहीं डॉक्टर समेत तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया गया


