ताजा खबर

मुठभेड़ : अन्नाराम के जंगलों में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, एक नक्सली गिरफ्तार
12-Nov-2025 11:26 AM
मुठभेड़ : अन्नाराम के जंगलों में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, एक नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 12 नवंबर। नक्सली गतिविधियों के विरुद्ध वनांचल एवं अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्रों में चलाए जा रहे सतत एवं प्रभावी अभियानों के तहत जिला बीजापुर के तारलागुड़ क्षेत्र में  सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ अन्नाराम के घने जंगलों में उस समय हुई जब सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक घायल माओवादी को सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया है। घायल माओवादी का उपचार जारी है साथ ही, उससे पूछताछ भी की जा रही है।

सुरक्षा बलों द्वारा पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है ताकि अन्य माओवादियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी।


अन्य पोस्ट