ताजा खबर

बिहार चुनावः मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर को लेकर अब ये कहा
12-Nov-2025 9:34 AM
बिहार चुनावः मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर को लेकर अब ये कहा

बिहार विधानसभा चुनावों के दोनों चरणों का मतदान मंगलवार को संपन्न हो गया.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनावों में एसआईआर के संबंध में एक भी अपील नहीं मिली.

उन्होंने कहा, "चुनाव कार्यकर्ताओं के अथक और पारदर्शी प्रयासों के कारण, बिहार के 38 ज़िलाधिकारियों में से किसी को भी एसआईआर के संबंध में एक भी अपील प्राप्त नहीं हुई."

उन्होंने कहा, "2025 के बिहार विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक रहे. सबसे पहले, 7.5 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में भाग लिया. सभी राजनीतिक दलों के ज़मीनी स्तर के चुनाव कार्यकर्ताओं और लगभग 1.76 लाख बूथ-स्तरीय एजेंटों की भागीदारी रही."

उन्होंने कहा, "बिहार के मतदाताओं ने 1951 से अब तक हुए सभी चुनावों में सर्वाधिक 66.9 प्रतिशत वोटिंग की. हमारी माताओं और बहनों ने 1951 से अब तक हुए सभी चुनावों में सबसे ज़्यादा 71% मतदान दर्ज किया है.” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट