ताजा खबर
एस जयशंकर ने कनाडा में इन देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाक़ात
12-Nov-2025 9:31 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
विदेश मंत्री एस जयशंकर कनाडा के दौरे पर हैं. यहां वह ओंटारियो में आयोजित जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे.
जी7 बैठक से इतर एस जयशंकर ने कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर दी.
जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद समेत दक्षिण अफ़्रीका, फ़्रांस, ब्राज़ील, जर्मनी, ब्रिटेन और मेक्सिको के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय मुलाक़ात की.
इस दौरान उन्होंने इन देशों से रणनीतिक साझेदारी, व्यापार और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर बातचीत की.
भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, जयशंकर का यह तीन दिवसीय कनाडा दौरा गुरुवार, 13 नवंबर को समाप्त होगा. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


