ताजा खबर

अमित बघेल पर भड़का संत समाज
11-Nov-2025 8:33 PM
अमित बघेल पर भड़का संत समाज

गिरफ्तारी की मांग

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर,11 नवंबर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल खिलाफ संत समाज खुलकर आ गया है। मंगलवार को एक बैठक कर अमित बघेल की महाराजा अग्रसेन, भगवान झूलेलाल पर टिप्पणी को धर्मद्रोह माना है, और प्रस्ताव पारित कर अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

अखिल भारतीय संत समिति की  छत्तीसगढ़ शाखा की दूधाधारी मठ में बैठक हुई। अमित बघेल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। समिति का आरोप है कि अमित बघेल ने क्रांति सेना और जय जोहार पार्टी के नाम पर छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और महाराज अग्रसेन के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, जिसे समिति ने धर्मद्रोह माना है। समिति ने छत्तीसगढ़ सरकार से अमित बघेल की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। बैठक में महंत रामसुंदर दास, शदाणी दरबार के प्रमुख संत युधिष्ठिर लाल सहित अन्य संत मौजूद थे।


अन्य पोस्ट