ताजा खबर
महापौर- ऐसे में आधे वार्डों में भी 100 प्रतिशत डोर डोर टू डोर कचरा संग्रहण संभव नहीं.
रायपुर, 11 नवंबर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे नगर निगम जोन क्रमांक 8, जोन 9 और जोन 10 कार्यालय पहुंचीं। जहां सभी पार्षदों और जोन अधिकारियों, रामकी कम्पनी के प्रतिनिधि की उपस्थिति में सफाई की समीक्षा की। चौबे ने कहा है कि रामकी कम्पनी में नगर निगम के 6 वार्डों को देखने वाला मात्र एक सुपर वाइजर है।ऐसे में आधे वार्डों में भी शत - प्रतिशत डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य संभव नहीं है।
महापौर ने वार्ड पार्षदों से सफाई कार्य का वार्डो का प्रतिदिन निरीक्षण करने कहा।
महापौर ने कहा है कि वे हर माह वार्ड पार्षदों सहित सफाई को सुधारने वार्डों का निरीक्षण करने स्वयं फील्ड पर उतरेंगी. श्रीमती चौबे ने कहा कि सभी घरों से प्रतिदिन शत - प्रतिशत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. महापौर ने सभी नियमित और ठेका सफाई कामगारों की ड्यूटी पर शत - प्रतिशत संख्या में निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। प्रतिदिन पूरे शहर का कचरा उठना चाहिए. व्यवसायिक क्षेत्रों, बाजारों से कचरा उठाना रामकी कम्पनी की जिम्मेदारी है. यह रामकी कम्पनी की जिम्मेदारी है और जिम्मेदारी का निर्वहन सही तरीके से नहीं करने पर चार गुना जुर्माना की कार्यवाही का सामना करने राम की कम्पनी तैयार रहे.
महापौर ने वार्ड 2 के कबीर नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में विगत 7 दिनों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नहीं होने पर गहन नाराजगी जताई महापौर ने बाजारों में कचरा फैलाने वालों पर लगातार जुर्माना करने की कार्यवाही करने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है. महापौर ने जोन 8,9,10 क्षेत्र अंतर्गत वार्डों में मुख्य मार्गो, नालों, नालियों की वर्तमान सफाई व्यवस्था सभी वार्डों में प्राथमिकता के साथ सुधारने अधिकारियों को निर्देशित किया है.


