ताजा खबर
नवा रायपुर से चीन के लिए तांबा सांद्रण का निर्यात शुरू
11-Nov-2025 8:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 11 नवंबर । रेल मंत्रालय के उपक्रम, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने नया रायपुर स्थित अपने मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) से चीन के लिए तांबा सांद्रण (कापर कांसन्ट्रेशन) का निर्यात शुरू कर दिया है। मंगलवार को 12,000 टन तांबा सांद्रण की पहली रेक रवाना किया गया। जिसमें 90 टीईयू (ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट) लोड किए गए थे । अब यह विशाखापत्तनम बंदरगाह से मालवाहक शिप से चीन जाएगा। संपूर्ण निर्यात परिचालन हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें फ्रेट फारवर्डर बॉक्सको (BOXCO) और सीजे डार्कल (CJ DARCL) द्वारा महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक्स सहायता प्रदान की जा रही है, और अंतिम शिपमेंट शिपिंग वन लाइन के माध्यम से चीन भेजा जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


