ताजा खबर
रायपुर, 11 नवंबर। रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर (एएफओ) संजय दुबे के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 27 वर्षीय युवती की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि संजय दुबे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और मामले को उजागर करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। दोनों का परिचय 2018-19 में फेसबुक पर हुआ था। फिर मुलाकातें होती रही। संजय युवती के घर भी जाता रहा।2021 में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। शादी न करने संजय पर जान से मारने की धमकी की शिकायत पर धारा 376 और धारा 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


