ताजा खबर
दिल्ली लाल क़िला धमाके पर चीन के विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
11-Nov-2025 7:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दिल्ली में लाल क़िले के नज़दीक सोमवार शाम को हुए धमाके पर चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने प्रेस कॉन्फ़ेंस में कहा, “दिल्ली के लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास हुए घातक धमाके से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं.”
उन्होंने बयान में आगे कहा, “जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके प्रति हम गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं. “
इस घटना पर कई देशों के नेताओं ने दुख जताया है और पीड़ितों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
सोमवार शाम को हुए धमाके में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


