ताजा खबर

आधा दर्जन अपराधी 3 माह के लिए जिला बदर
11-Nov-2025 7:06 PM
आधा दर्जन अपराधी 3 माह के लिए जिला बदर

रायपुर, 11 नवंबर। पुलिस और जिला प्रशासन ने आधा दर्जन अपराधियों को 3 माह के लिए जिला बदर किया है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव सिंह ने ने छतीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के तहत यह कार्रवाई की है।  इनमें    बदमाश लल्ला उर्फ टुमन सोनवानी 24 निवासी सदर रोड नवापारा थाना गोबरानवापारा  के विरूद्ध हत्या, मारपीट, गुण्डागर्दी, अवैध शराब एवं गांजा बेचने, जुआ-सट्टा खिलाने के  मामले दर्ज हैं।

संदीप जगने 23 दुर्गा नगर अशोका मिलेनियम के पीछे थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के विरूद्ध थाना में हत्या का प्रयास, मारपीट, चोरी एवं आबकारी एक्ट के अपराधिक प्रकरण दर्ज है। पितेश्वर साहू  28 चंगोराभाठा शीतला मंदिर के पास डी0डी0 नगर  के विरूद्ध थाना में अवैध शराब बिक्री, नशीले दवाई की बिक्री करना, लूट, मारपीट में  लिप्त रहा है। गिरधारी पटेल  32 आजाद चौक थाना आरंग  के विरूद्ध गाली-गलौज, मारपीट, चाकू दिखाकर डराना धमकाना, जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण दर्ज है।

नान्हू ताण्डी उर्फ अन्ना ताण्डी 47 मोतीलाल नगर कोटा सरस्वती नगर भी  हत्या, हत्या का प्रयास, चाकूबाजी, मारपीट करना, गुण्डागर्दी, चोरी, सेंधमारी, लूट, छेड़छाड़ ,अवैध शराब बिक्री करना, अवैध रूप से हथियार रखने एवं बलवा का आरोपी रहा है। खीरधर ताण्डी 26 बीएसयूपी कॉलोनी सड्डू विधानसभा पर मारपीट करना,चाकू बाजी, अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन तथा अवैध रूप से हथियार रखने संबंधी कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है।*


अन्य पोस्ट