ताजा खबर
दिल्ली धमाके पर पवन खेड़ा ने कहा- ये ब्लास्ट बहुत से सवाल पैदा करता है
11-Nov-2025 7:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दिल्ली धमाके पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में इस तरह ब्लास्ट होना, अपने आप में बहुत सारे सवालों को जन्म देता है.
पवन खेड़ा ने कहा, "जो चिंता और भय का माहौल पूरे देश में उपज रहा है, उससे देश के मन में बहुत सवाल है."
उन्होंने कहा, "यह ब्लास्ट क्या था, किसने कराया, असल में क्या है ये? जब तक सरकार ये हमें नहीं बताती तब तक इस पर कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा."
कल शाम लाल क़िला मेट्रो के पास एक कार में धमाका हुआ था. इस हादसे में 8 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग घायल हैं.
पुलिस के मुताबिक़, इस मामले में यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


