ताजा खबर

फ़रीदाबाद में 800 पुलिसकर्मी चला रहे हैं सर्च ऑपरेशन, पुलिस को अब तक क्या मिला
11-Nov-2025 6:59 PM
फ़रीदाबाद में 800 पुलिसकर्मी चला रहे हैं सर्च ऑपरेशन, पुलिस को अब तक क्या मिला

-उमंग पोद्दार

दिल्ली से सटे हरियाणा के फ़रीदाबाद में पुलिस तलाशी अभियान चला रही है.

फ़रीदाबाद पुलिस के पीआरओ यशपाल सिंह ने बताया, “सेक्टर 56 में हमें जो मिला है, वो पटाखे हैं. विस्फोटक सामग्री नहीं है. उसको वेरीफाई किया जा रहा है. अभी उसका लाल क़िले में हुई घटना से कोई संबंध नज़र नहीं आ रहा.”

उन्होंने बताया की अल फ़लाह यूनिवर्सिटी में और फ़रीदाबाद के कई इलाक़ों में क़रीब 800 पुलिसकर्मी सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं.

यशपाल सिंह ने बताया, “अभी सर्च ऑपरेशन का कोई निष्कर्ष नहीं आया है.”

उन्होंने कहा कि अल-फ़लाह यूनिवर्सिटी में जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस की अगुवाई में की जा रही है और लाल क़िले धमाके पर वह टिप्पणी नहीं कर सकते, क्योंकि उस मामले की जांच दूसरी एजेंसी कर रही है.

हालांकि उन्होंने बीबीसी हिंदी से कहा कि फ़रीदाबाद से कल और परसों लगभग 2,900 किलो ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ था.

इससे पहले सोमवार को पुलिस कमिश्नर सतेंदर कुमार ने बताया था कि 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया जो कि संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है.

यशपाल सिंह ने बताया कि अल-फ़लाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले डॉ. मुज़म्मिल से पूछताछ के बाद ही अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी हुई.

उन्होंने यह भी जोड़ा कि इन सभी मामलों में जांच जारी है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट