ताजा खबर
एफडी के बहाने, ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का आफर देकर 33.82 लाख ठगे,दो पुणे मुंबई से गिरफ्तार
11-Nov-2025 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 नवम्बर। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस ने दो ठगों को मुंबई और पुणे से गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने SBI बैंक मैनेजर से फिक्स डिपॉजिट करने के बहाने एवं ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का आफर देकर
33.82 लाख ठगे थे।
आशुतोष कुमार मैनेजर एसबीआई रामसागरपारा रायपुर को बड़ी राशि फिक्स डिपाजिट कराने के बहाने झांसा में लेकर उनसे 17.82 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी । आशुतोष ने थाना आजाद चौक में धारा 318(4) बी.एन.एस. दर्ज कराया था। इसकी जांच और डिजिटल एविडेंस की मदद से मुख्य आरोपी की पहचान की सरफराज अंसारी निवासी उत्तरप्रदेश के रूप में की गई। वह एक ठगी के बाद अपना स्थान बदल कर पुणे में छिप गया था। जहां रेड कर गिरफ्तार किया गया है। ठगी की संपूर्ण राशि को होल्ड कर पीड़ित को वापस कराया गया है।
दूसरे मामले में मंदिर हसौद पुलिस ने देवेश साहू से ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 16 लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट धारा 420,34 भा.द.वि. दर्ज कर जांच कर रही थी।
जांच में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम एवं बैंक से प्राप्त जानकारी का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की आरोपी मयूर जोशी के रूप में हुई। वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। उसने दिनेश को ऑनलाइन गूगल रिव्यू करने का टास्क देता था।शुरुआत में टास्क पूरा करने पर रकम दी जाती थी बाद में अधिक रकम लेकर टास्क पूरा करने के बाद रकम वापस नहीं किया। मुंबई में रेड कर मयूरको गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
1 सरफराज अंसारी 20 पता बभनौली कुशीनगर इमलिया उत्तर प्रदेश।
2 मयूर जोशी 29 राधा कमीशन अपार्टमेंट उल्हासनगर महाराष्ट्र।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


