ताजा खबर
रिश्वतखोरीः एएसआई ढोलाराम निलंबित
11-Nov-2025 12:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 11 नवंबर। सिम्स मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी में पदस्थ एएसआई ढोलाराम मरकाम को मृतक के परिजन से पोस्टमार्टम जल्दी कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में एसएसपी रजनेश सिंह ने निलंबित कर दिया है। एएसआई ने कोटा क्षेत्र के एक ग्रामीण से 800 रुपये की मांग की थी। मामला मीडिया में आने के बाद कार्रवाई की गई है।
सूत्रों के अनुसार, एएसआई पर पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी थीं, जिनमें जल्दी पीएम रिपोर्ट भेजने और बदलवाने के लिए रुपये मांगने के आरोप शामिल थे। कुछ मामलों में साइकिल स्टैंड संचालक के खाते में पैसे मंगवाने तक की शिकायतें दर्ज हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


