ताजा खबर

दवा कंपनी कर्मचारी ने लिखकर छोड़ा- भैया माफ करना
11-Nov-2025 12:09 PM
दवा कंपनी कर्मचारी ने लिखकर छोड़ा- भैया माफ करना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 11 नवंबर। शहर के उसलापुर स्थित साईं विहार कॉलोनी में रविवार देर रात मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने केवल अपने बड़े भाई से माफी मांगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान कुणाल कुमार राय (29 वर्ष) निवासी भोजपुर, भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई। वह बिलासपुर में एक दवा कंपनी में कार्यरत था और पिछले कुछ समय से साईं विहार कॉलोनी, उसलापुर में किराए के मकान में रह रहा था। रोजाना वह सुबह 9.30 बजे काम पर निकल जाता है लेकिन दोपहर तक वह  कमरे से बाहर नहीं निकला। कॉल नहीं उठाने पर शाम को जब उसके दोस्त मिलने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा कुणाल बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था।

सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे की तलाशी के दौरान बिस्तर पर एक सुसाइड नोट मिला। उसमें कुणाल ने लिखा था-भैया, माफ करना।
इसके अलावा किसी का नाम या कारण नहीं लिखा गया था। पुलिस के अनुसार, युवक के पास से कोई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज नहीं मिला है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को चीरघर भेज दिया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 


अन्य पोस्ट